Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पीएसओ पर चाकू हमले के बाद सांसद राजकुमार रोत का ट्वीट, आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने अपने पीएसओ कपिल पर हुए चाकू हमले को लेकर राजस्थान पुलिस और आईजी उदयपुर से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना डूंगरपुर पुलिस लाइन की है। आरोप है कि आरोपी कॉन्स्टेबल कांतिलाल ने शराब के नशे में पहले कपिल की पत्नी और साली से गाली-गलौज की। विरोध करने पर देर रात कपिल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कपिल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनेवा दौरे पर मौजूद सांसद के ट्वीट के बाद डूंगरपुर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई की पुष्टि की। #RajkumarRoat #BAP #Dungarpur #RajasthanPolice #PoliceLine KnifeAttack

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

MORE NEWS

गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को चढ़ाए चांदी के हारमोनियम, ढोलक और माइक

भजन गायक गोकुल शर्मा ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को चढ़ाई अनोखी भेट चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर उन्होंने आस्था की अनोखी मिसाल पेश की।
गोकुल शर्मा ने मंदिर में चांदी से बने हारमोनियम, ढोलक और माइक भेंट किए। उन्होंने कहा कि उनकी भजन यात्रा की हर सफलता सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है, इसलिए यह भेंट कृतज्ञता का प्रतीक है। चांदी के इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने गुप्त रखा। मंदिर में उनकी इस अनमोल भेंट को देखकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।

#GokulSharma #SanwaliyaSeth #SanwaliyaJi #Chittorgarh #BhajanSinger

@gokul.sharma.official

गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को चढ़ाए चांदी के हारमोनियम, ढोलक और माइक भजन गायक गोकुल शर्मा ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को चढ़ाई अनोखी भेट चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर उन्होंने आस्था की अनोखी मिसाल पेश की। गोकुल शर्मा ने मंदिर में चांदी से बने हारमोनियम, ढोलक और माइक भेंट किए। उन्होंने कहा कि उनकी भजन यात्रा की हर सफलता सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है, इसलिए यह भेंट कृतज्ञता का प्रतीक है। चांदी के इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने गुप्त रखा। मंदिर में उनकी इस अनमोल भेंट को देखकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। #GokulSharma #SanwaliyaSeth #SanwaliyaJi #Chittorgarh #BhajanSinger @gokul.sharma.official

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

BAP-कांग्रेस गठबंधन पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- “राजस्थान में समय आने पर होगा फैसला”

#BAP #Congress #SachinPilot #RajasthanPolitics #RajasthanNews PoliticalAlliance

BAP-कांग्रेस गठबंधन पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- “राजस्थान में समय आने पर होगा फैसला” #BAP #Congress #SachinPilot #RajasthanPolitics #RajasthanNews PoliticalAlliance

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

"चुनाव से डर रही भाजपा सरकार, राम मंदिर चंदा मामले में ED-CBI क्यों मौन?" – सचिन पायलट

वागड़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव टालने से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
सचिन पायलट ने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का नारा देने वाली सरकार खुद चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद छात्रसंघ, पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी और सीबीआई की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं बीएपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

#SachinPilot #Banswara #RajasthanPolitics #Congress #BJP OneNationOneElection

"चुनाव से डर रही भाजपा सरकार, राम मंदिर चंदा मामले में ED-CBI क्यों मौन?" – सचिन पायलट वागड़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव टालने से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। सचिन पायलट ने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का नारा देने वाली सरकार खुद चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद छात्रसंघ, पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी और सीबीआई की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं बीएपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। #SachinPilot #Banswara #RajasthanPolitics #Congress #BJP OneNationOneElection

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

डूंगरपुर: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #Accident #ChildDeath

डूंगरपुर: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #Accident #ChildDeath

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026