पटना ग्रामीण: हजारीबाग से फरार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की टीम ने की कार्रवाई, बुद्धा कॉलोनी थाना
पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हजारीबाग से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसे पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना लाया गया। मामले को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस अपराधी ने 2023 में एक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार था। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 9 मामले दर्ज हैं।