पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन, राज्यपाल भी हुए शामिल
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे। राज्यपाल का उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर राज्यपाल ने दही चूड़ा भोज का भी खूब आनंद लिया।