पटना ग्रामीण: पटना: राज्यपाल ने अभ्यर्थियों के शिष्टमंडल को आमंत्रित किया, जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दी जानकारी
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभ्यर्थियों के शिष्टमंडल को आमंत्रित किया है। राज्यपाल ने कहा है कि वह अभ्यर्थियों की बातों को सुनेंगे और यथासंभव उसे पर कार्यवाई करेंगे।