पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश ने डिप्टी CM के आवास पर विवेकानंद जयंती और मकर संक्रांति कार्यक्रम का उद्घाटन किया
प्रगति यात्रा पर समस्तीपुर रवाना होने से पहले सुबह करीब 10:00 बजे सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सरकारी आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती और मकर संक्रांति पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।