पाटन: पाटन टोल नाके से शुरू हुई नल जल बाइक रैली, पाटन मझोली विधायक अजय विश्नोई भी रहे शामिल
Patan, Jabalpur | Sep 30, 2026 टोल नाका से नल जल बाइक रैली का आयोजन बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे से शुरू हुआ। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने जल संरक्षण के प्रति चेतना लाने सहित तमाम उद्देश्यों को ध्यान में रखकर यह रैली सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई थी। जिसमें पाटन मझौली विधायक अजय बिश्नोई के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली ने पर्यावरणजागरूकता का संदेश दिया।