बथनाहा: स्कूल में मारपीट, लिपिक का सिर फोड़ा; सरकारी फाइलें फाड़ी गईं
जोगिवाना हाई स्कूल में सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने कानून को चुनौती देते हुए जमकर उत्पात मचाया। कार्यालय में घुसकर लिपिक हेमंत कुमार को लाठी-डंडों से पीटा और सिर फोड़ दिया। इसके बाद फर्नीचर तोड़े और सरकारी कागजात फाड़ डाले। हमले में लहूलुहान लिपिक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। विद्यालय में मची अफरातफरी के बीच शिक्षकों ने मोबाइल में घटना का वीडियो कैद कर लिया।