बारां: रिश्वत के मामले में गिरफ्तार बारां पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी के लॉकर से मिले ₹59 लाख
Baran, Baran | May 6, 2025 रिश्वत मामले में गिरफ्तार बारा पीडब्ल्यूडी विभाग के आरोपी अधिशासीअधिकारी के शेष चार लॉकर की तलाशी में 59 लाख रुपए मिले हैं। एसीबी कोटा के एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी बारां में तैनात अधिशासी अधिकारी अजय सिंह को एसीबी कोटा इंटेलिजेंस के पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद द्वारा 28 अप्रैल को परिवादी से ₹500000 की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया था।