झालावाड़ जिले में भूकंप के झटके, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई कंपन की तस्वीरें
पिड़ावा। झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोलाई में भूकंप के झटके महसूस किए जाने से ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान घरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कंपन और हलचल कैद हुई है। इसके वीडियो भी सामने आने की जानकारी है। हालांकि, भूकंप के झटकों की तीव्रता कितनी थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा बनी हुई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यशस्वी दुनिया न्यूज रिपोर्टर विक्रांत व्यास