फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तिराहे पर होमगार्डों के बीच भिड़ंत, सड़क पर मारपीट में फटी वर्दियां, वीडियो हुआ वायरल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तिराहे पर होमगार्ड कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क हुए इस विवाद को देखकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि जाम लगने के बाद शुरू हुई कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया इस दौरान धक्का-मुक्की में वर्दियां भी फट गईं और एक होमगार्ड राहगीर की बाइक पर जा गिरा