नीमच नगर: सोंधिया राजपूत समाज सड़कों पर उतरा, दशहरा मैदान से शहर में निकाली वाहन रैली, किया विरोध प्रदर्शन
नीमच में सोंधिया राजपूत समाज ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर मंगलवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन ग्राम रेवली देवली में एक स्कूल में हुई घटना के बाद हुआ। मंगलवार को अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा के बैनर तले हजारों की संख्या में समाजजनसड़कों पर उतरे है