नीमच नगर: नीमच में अग्रसेन जयंती पर निकली वाहन रैली, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत, पूजा-अर्चना व आरती
सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब नीमच में अग्रवाल समाज ने अपने आराध्य देव महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई। समाज ने 10 दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सोमवार को अग्रसेन वाटिका में समाज के सदस्य एकत्रित हुए। यहां महाराजा अग्रसेन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। समाज के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक ध्वजारोहण किया और सामूहिक आरती की।जयंत