नीमच नगर: भोलियावास में केवाईसी के नाम पर किसान से धोखाधड़ी, कृषि भूमि पर कब्ज़ा, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन
नीमच जिले के भोलियावास गांव में केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसान मोहनलाल बागरी की 22 आरी भूमि में से 12 आरी जमीन फर्जी कागजी कार्यवाही कर रामगोपाल धाकड़ के नाम दर्ज कर ली गई। जमीन पर कब्जे और धमकियों से परेशान होकर पीड़ित किसान ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया और दोषियों पर सख्त कार्रवा