नीमच नगर: किसानों ने मुआवजा व फसल बीमा को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम
नीमच में मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब जिले भर के किसान एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य सड़क पर बैठकर अपना विरोध जताया इस दौरान किसानों ने हाथों में तख्तियां उठा रखी थी जिसमें अलग-अलग नारे लिखे हुए थे। कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।