नीमच नगर: महामाया भादवामाता में नवरात्रि पर कलेक्टर व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर महामाया भादवामाता में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को दृष्टिगत् रखते हुए सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं एवं एसपी अंकित जायसवाल द्वारा निरीक्षण किया गया ।