महागामा: महागामा पुलिस निरीक्षक कार्यालय में लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश, पर्व पर बढ़ेगी गश्ती
महागामा। पुलिस निरीक्षक, महागामा प्रभाग की ओर से कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 60 एवं 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया गया।