कोतमा: सीईओ ने चंगेरी व गढ़ी में पीवीटीजी जल योजनाओं का जायजा लिया
Kotma, Anuppur | Oct 1, 2026 गुरुवार को 4 बजे जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने कोतमा के चंगेरी व गढ़ी में पीवीटीजी जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने सतत जल आपूर्ति, आवश्यक सुधार और पानी निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेलियाछोट में मंगल भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया।