महिलाओं के जीवन में जहर घोलने वाले महिला बाल विकास विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है। अब अधिकारी पर आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे जाने वाले बर्तन में घोटाला करने की चर्चा हैं।आरोप हैं कि महिला बाल विकास विभाग ने बर्तन सप्लायरों के साथ सांठगांठ कर 4 करोड़ 98 लाख का बंदर बांट का आरोप लगा है। वही इस मामले पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।