बक्सर: डीएम ने जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र का निरीक्षण किया, 20 जुलाई तक कार्य पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह के द्वारा जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का गुरुवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि एकरारनामा के अनुसार निर्धारित अवधि के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है.कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि 20 जुलाई तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराना है .