बक्सर: बक्सर चौसा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत, क्षेत्राधिकार विवाद में 3 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 बक्सर के चौसा-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरकर गुरुवार को अपराहन 2:30 बजे मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी और मुफस्सिल थाना के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक का शव तीन घंटे तक ट्रैक किनारे पड़ा रहा। घटना ने प्रशासनिक तालमेल की कमी और मानवीय संवेदना की कमी को उजागर कर दिया है।