बक्सर: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में किसी का नाम नहीं छूटेगा: डॉ. विद्यानंद सिंह, डीएम बक्सर
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू की गई है. जिसके तहत जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. सूची में पहले से जुड़े एक भी मतदाता का नाम न छूटे इसको लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है. लिहाजा मतदाताओं को उनका नाम सूची से गायब होने के किसी भी भ्रम में नहीं पड़ना है.