किशनगंज: भंवरगढ कस्बे में सहरिया बस्ती को आबादी भूमि में शामिल कर आवासीय पट्टे जारी करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया
भंवरगढ की प्रेम नगर सहरिया बस्ती के महिला पुरुषों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच पीएम जनमन आवास आवंटन करने, बस्ती में बिलासी बांध की नहर के पानी के भराव की समस्या का समाधान करवाने वह बस्ती वासियों को आवासीय पट्टे जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली।