किशनगंज: नाहरगढ़ वन रेंज से अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर और उपवन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा गया
नाहरगढ़ वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही से हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने से जंगल नष्ट हो रहा है। जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे पर मिली। हरिपुरा वन नाके के बजरंगगढ़ और ऊंट तलाई के पास अतिक्रमियों ने करीब 200 बीघा बेशकीमती वन भूमि में सैकड़ों हरे पेड़ों को काटकर 200 बीघा सरसों की बुवाई कर दी है। वन भूमि पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।