किशनगंज: नाहरगढ कस्बे में पथ संचलन का आयोजन, जगह-जगह किया गया स्वागत
सोमवार शाम 5 बजे जानकारी मिली कि कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड नाहरगढ़ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। खंड प्रचार प्रमुख आशुतोष गोयल ने बताया कि खंड की योजना से नगर में स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया गया है। कस्बे में जगह जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया है।