किशनगंज: किशनगंज विधानसभा में 29 जनवरी को बंद रहेंगे गांव, सब्जी, दूध व अन्य उत्पादों की शहरों में नहीं होगी आवक
किसान महापंचायत ने सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ में 29 जनवरी को प्रदेशभर में गांव बंद का ऐलान किया है। जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली। गांव बंद को सफल बनाने को लेकर किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह की अगुवाई में किशनगंज तहसील इकाई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गांवों का दौरा किया।