बैरसिया: भोपाल के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक स्कूल का जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने निरीक्षण किया
Berasia, Bhopal | Aug 21, 2026 भोपाल के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक स्कूल का जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने निरीक्षण किया। आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर ही स्कूल के गेट पर ताला लटका मिला। न बच्चे थे और न ही शिक्षक । मोहनसिंह जाट का कहना है कि कुछ देर बाद शिक्षक आए, लेकिन वे नशे में थे। उन्हें फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों से शिकायत की है।