जांजगीर: ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में 1,29,835 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल में जिले के सभी 1206 स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्त भारत और ई-गवर्नेंस सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाएं और विचार प्रस्तुत किए।