जांजगीर: गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, प्रशासन अलर्ट मोड में, कलेक्टर-एसपी ने महानदी के तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जिले में लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महानदी के तटीय क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण कर जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारी संबंधित विभागों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं और स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।