जांजगीर: बच्चे को डांटने के विवाद में महिला पर मारपीट का आरोप, पड़ोसी दंपती के खिलाफ की गई शिकायत
ग्राम बिरगहनी में बच्चे को डांटने के विवाद को लेकर एक महिला ने पड़ोसी दंपती पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, रतिराम पटेल और उसकी पत्नी कोसरिया पटेल महिला के घर पहुंचे और विवाद के दौरान कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि कोसरिया पटेल ने उसके हाथ में दांत काट दिया, जिससे खून निकल आया।