चांपा: चांपा नगर के मेला मैदान में विराजित बाल गणेश की प्रतिमा, कल रविवार को आरू साहू का कार्यक्रम होगा
आज शनिवार शाम 5 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के चांपा नगर के मेला मैदान में श्री सिद्धिविनायक समिति के द्वारा 20 फिट की बाल गणेश की प्रतिमा विराजित की गई और इंडोनेशिया के गरुड़ विष्णु मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाई गई है. जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. कल रविवार को स्वर कोकिला आरु साहू का कार्यक्रम होगा.