जांजगीर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर प्राणघातक हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर एक राय होकर प्राणघातक हमला करने के मामले में नैला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसके सिर, दाहिने कंधे और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं।