फरसगांव: भुमका में एसटी एससी ओबीसी मूल निवासी समाज का बैठक हुई संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
फरसगाव ब्लाक अंतर्गत ग्राम भूमका में शनिवार को ST. SC. OBC.मूल निवासी समाज समन्वय समिति जिला कोंडागांव के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैठक की गई । इस बैठक में ST SC OBC मूलनिवासी समाज समन्वय समिति के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ सभी समाज के सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने को कहा गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।