फरसगांव: बड़ेडोंगर चौक के पास मारुति कार में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 2 आरोपियों को फरसगांव पुलिस/साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
मुखबीर की सूचना पर फरसगांव पुलिस व साइबर टीम ने कि बड़ेडोंगर चौक के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर एक मारूति कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे भिलाई निवासी सविन्दर सिंग पिता हरबंस सिंग व रंजित सिंह पिता अमरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।इनके पास से कार में रखे कुल 39 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हिस्की कुल 351 लीटर गोवा अंग्रेजी व्हिस्कीको जप्त किया।