फरसगांव: ग्राम सेलेगांव के युवक का नयानार में गुम हुआ मोबाइल फोन, फरसगांव थाने में दी लिखित सूचना
कोंडागांव जिले फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलेगांव निवासी युवक तामेश्वर पटेल पिता सम्पत राम पटेल का मोबाइल फोन ग्राम नयानार में कही गुम हो गया।अपने मोबाइल फोन की खोजबीन करने के बाद भी मोबाइल नही मिलने पर आज बुधवार को फरसगांव थाने में पहुचकर युवक ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की लिखित सूचना दी है ।