धुरकी: धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांवों में संचालित अवैध क्लिनिक और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई तेज
Dhurki, Garhwa | Sep 23, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संचालित अवैध क्लिनिक और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।गढ़वा सिविल सर्जन के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्नेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभिन्न गांवों में संचालित क्लिनिकों का निरीक्षण किया।