गुरुग्राम: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बंधवाड़ी प्लांट का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को बंधवाड़ी स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा किया और प्लांट में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। निकाय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट की कार्यप्रणाली, मशीनों की स्थिति चेक की है l