गुरुग्राम: KMP पर तीन घंटे तक तस्करों का तांडव, गौ रक्षकों ने 18 गौवंश छुड़ाए, पुलिस ने मामला दर्ज किया
KMP पर रात के वक्त चलना अब खतरे से खाली नहीं रहा है। केएमपी पर गौ तस्करों का आंतक लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 2:00 बजे भी गौ तस्करों ने तीन घंटे तक केएमपी पर उत्पात मचाया। सोनीपत से तस्करों के पीछे लगी गौ रक्षकों की टीम ने तस्करों की गाड़ी को पकड़ा। इस दौरान तस्करों ने कई बार गौरक्षकों और यहां से गुजर रहे दूसरे वाहनों को टक्कर मारने का भी प्रयास किया l