गुरुग्राम: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुग्राम में कहा- पहलगाम हमले में क्षेत्र-जाति नहीं धर्म पूछा, आतंकी पंचर पुत्र
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों को 'पंचर पुत्र' कहा। शास्त्री ने पहलगाम आतंकी हमले को सदी की सबसे निंदनीय घटना बताते हुए कहा- सबने पहलगाम देख लिया, उन्हें किसी राज्य के बारे में नहीं बल्कि धर्म के बारे में पूछकर गोली मारी गई। लोगों को क्षेत्रवाद और भाषावाद में बंटने के बजाय एकजुट होना होगा।