गुरुग्राम: गुरुग्राम में भीम सेना प्रमुख को गोली मारने की धमकी, पत्नी से बदतमीजी, लॉरेंस गैंग पर FIR दर्ज
गुरुग्राम निवासी भीम सेना सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गोली मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ जान से मारने की धमकी, महिला को अश्लील शब्दों से अपमानित करने धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है l