नारासन: रामपुर चुंगी के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ युवकों ने किया हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने ढंडेरा निवासी अनस नाम के एक युवक पर हमला कर दिया है। इस हमले में अनस घायल हो गया है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी धमकी देकर फरार हो गए है। पीड़ित में पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।