नारासन: नारसन के पास ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी मोनू ने तहरीर देकर बताया कि 7 दिसंबर को वह अपनी भाभी को बाइक से रुड़की लेकर आ रहा था। नारसन के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिस कारण उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।