नारासन: मंगलौर के पास फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे दो चोरों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर के पास स्थित एक फैक्ट्री में दो चोर चोरी करने के नियत से घुस गए। जिनको सुरक्षा कर्मियों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद पकड़े गए मंगलौर निवासी दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।