कुंडा: कुंडा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
कुंडा तहसील में शनिवार को शाम 4:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां एसडीएम कुंडा पहुंचे और उन्होंने इलाके से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना उसके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सीओ कुंडा भी मौजूद रहे।