करछना: कचरी गांव में बलिया से आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने लड़का पकड़ने के आरोप में पीटा, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव में सोमवार की रात बलिया से उमाशंकर नाम का एक व्यक्ति आया हुआ था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति गांव के एक लड़के को पकड़ने आया था। दो माह पूर्व में कचरी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता लड़का उक्त व्यक्ति के पास रहता था। उसी के लड़के के घर उमाशंकर दोबारा पहुंचा तो ग्रामीणों ने लड़का को पकड़ने के आरोप में मारा पीटा।