करछना: उमरी तालुका पुरवा गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर तहसील प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
तहसील करछना क्षेत्र के उमरी तालुका पुरवा गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। सोमवार को तहसील प्रशासन ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर तालाब का सीमांकन करते हुए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही को देख अवध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप पी मचा रहा है।