करछना: रोकड़ी नेवादा गांव के सामने अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में रेफर
करछना थाना क्षेत्र की रोकड़ी नेवादा गांव के सामने रविवार रात 11:30 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदी अखबार के पत्रकार भडे़वरा निवासी सुनील कुमार मिश्रा पर हमला कर अधमरा कर दिया। सूचना होने पर घायल पत्रकार के परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हाल गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया।