करछना: अन्तहिया गांव में सांड के हमले से सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र की अन्तहिया गांव में रविवार शाम को उक्त गांव निवासी सेवानिवृत्ति राजस्व निरीक्षक रमाकांत पांडे पर आवारा बिगड़ैल सांड ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में जिले के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए देर रात मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया इस सांड के द्वारा अब तक कई लोगों पर हमला किया जा चुका है। पकडने को लेकर कई बार शिकायत की गई।