करछना: करछना ब्लॉक परिसर में 300वीं जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई होलकर को याद किया गया
सोमवार को करछना ब्लॉक परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कौशलेंद्र पटेल पूर्व महापौर फूलपुर, विशिष्ट अतिथि विधायक करछना पियूष रंजन निषाद रहे। जिनके द्वारा अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया गया। साथ ही उनके जीवनी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।