दुलदुला: लोरो घाट में फिर हुआ हादसा: चलते ट्रक का चक्का निकला, ड्राइवर बाल-बाल बचा
लोरो घाट में एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश से कोयला पाउडर लेकर महाराष्ट्र जा रहा एक ट्रक घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चलते ट्रक का एक चक्का निकल गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंचा। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। अगर घाट के बाहर गार्डवाल नहीं होता तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। लो