इटाढ़ी: महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर में साप्ताहिक रैतिक परेड में अधिकारियों ने जवानों के अनुशासन व दक्षता की जांच की
Itarhi, Buxar | May 15, 2026 बक्सर पुलिस केंद्र में साप्ताहिक रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति, वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा टर्नआउट की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग रहने, समयबद्धता बनाए रखने तथा अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया।